सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में फरवरी माह के किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि एक अप्रैल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर अनुदान व धान व गेहूं क्रय केन्द्र पर विक्रय करने आदि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए फार्मर रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करा लें। उसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने वर्तमान समय में मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत पनपने वाले हानिकारक कीट/रोग से बचाव एवं उपलब्ध कृषि रक्षा रसायनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने गत माह में आयोजित किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया गया। जिला विकास अधिकारी संतोष गुप्ता ने किसानों को बताया कि गन्ने की फसल के साथ...