लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। शुक्रवार को जिलेभर में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में विकास भवन में आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस प्रदर्शनी का विधायक सदर योगेश वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीडीओ अभिषेक कुमार, अफसरों, जनसामान्य संग का अवलोकन किया। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रदर्शनी के संबंध में जरूरी जानकारी दी।प्रदर्शनी के बाद विकास भवन सभागार में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने विभाजन की विभीषिका से प्रभावित परिवारों के पाल सिंह, अशोक तोलानी, सेवक सिंह अजमानी, अमरजीत सिंह अजमानी, गुरुदेव सिंह, निर्मल सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह, प्रजोत सिंह बग्गा, गुरूना...