बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं में 25 फरवरी से चार मार्च तक जिन यंत्रों की बुकिंग करायी गयी थी, उनकी ई-लॉटरी आज समिति के समक्ष विकास भवन सभागार में की जाएगी। यंत्रों की बुकिंग करने वाले आवेदकों को शुक्रवार छह मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन पहुंचना है, आवेदक किसान नहीं आ सकते हैं तो जरूरी भी नहीं है अगर किसान का नाम ई-लॉटरी में आता है तो उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज पहुंच जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...