शामली, फरवरी 26 -- शामली। उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा गुरुवार को विकास भवन परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पात्र कारीगरों को निशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल, पॉपकार्न मेकिंग मशीन तथा दोना मेकिंग मशीन का वितरण किया गया। साथ ही प्रधान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने माटीकला में नई तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए मिट्टी से निर्मित बर्तनों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इससे पर्यावरण ...