रामपुर, जनवरी 6 -- सीडीओ गुलाब चंद्र ने मंगलवार को विकास भवन में स्थापित समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विभागों में अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने इन सभी का दो दिन का वेतन काट दिया है। निरीक्षण के समय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए। वहीं जिला कृषि अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित मिले। कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति समय से अंकित नहीं की गई थी तथा अवकाश प्रकरणों में सक्षम अधिकारी से स्वीकृति अंकित नहीं थी। कुछ कर्मचा...