पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। जिला ग्राम विकास अभिकरण की बुलेट मोटरसाइकिल विकास भवन में खड़ी-खड़ी कबाड़ हो रही है। इस तरफ विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं दे रहे है। बुलेट मोटरसाइकिल से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कर्मचारी गांव गांव जाकर विभागीय काम निपटाते थे। समय के बदलाव के साथ बुलेट मोटरसाइकिल को भी हटा दिया गया। कुछ समय पहले बुलेट मोटरसाइकिल डीआरडीए कार्यालय के जीने के नीचे खड़ी रखी गई। उसके बाद बुलेट मोटरसाइकिल को विकास भवन ग्राउंड फ्लोर पर जीने के नीचे खड़ा कर दिया गया, जो धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होती जा रही है। अगर विभागीय अधिकारी बुलेट मोटरसाइकिल की नीलामी कर दे तो सरकारी कोष में धनराशि जमा हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.