लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शुरू किए गए कर्मचारी दिवस के तहत 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विकास भवन सभागार में कर्मचारी दिवस का आयोजन होगा। कर्मचारी अपनी विभागीय समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए सीडीओ ने कर्मचारी दिवस की शुरुआत की है। हर महीने की 15 तारीख इसके लिए निर्धारित की गई है। 15 को रविवार होने के कारण 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सीडीओ विकास भवन सभागार में कर्मचारियों की शिकायतें सुनेंगे। इसमें कर्मचारी सेवा सम्बन्धी समस्याओं एसीपी, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, बाधित वेतन, मेडिकल क्लेम, जीपीएफ क्लेम, जीपीएफ पासबुक, सेवापुस्तिका, प्रान नम्बर आवंटन सहित अन्य शिकायते...