फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- पुरानी पेंशन को बंद करने के आदेश की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में विकास भवन परिसर में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा काला दिवस मनाया। एक अप्रैल को ही पुरानी पेंशन बंद करने का आदेश हुआ था। विकास भवन में काला दिवस मनाते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि एक अप्रैल सामाजिक सुरक्षा के हनन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। नेता जितनी बार जीतते हैं उतनी बार पेंशन भोगते हैं जबकि एक कर्मचारी अपना पूरा जीवन खपा देने के बाद भी सरकार की नजर में पेंशन योग्य नहीं है। यह सरकार का दोहरा रवैया है। ओपीएस लागू होने तक सरकारी कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.