संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर। दस हजार से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर चौथी बार बुकिंग करने वाले किसानों का चयन ई- लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। विकास भवन में शुक्रवार को सायं चार बजे ई-लाटरी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यन्त्रीकरण की प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन अनुदान योजनान्तर्गत 10000 रुपए से अधिक अनुदान वाले कृषि यंन्त्र की चौथी बार बुकिंग चार मार्च तक हुई है। बुकिंग के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में कृषि यन्त्र की चतुर्थ बुकिंग के बाद छह मार्च को डीएलसी समिति द्वारा 4 बजे विकास भवन सभागार में ई-लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।...