गोंडा, फरवरी 17 -- गोण्डा। विकास भवन परिसर में सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में फायर ब्रिगेड सिस्टम की सक्रियता को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।सीडीओ ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। फायर ब्रिगेड टीम ने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लालजी दूबे सहित अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...