पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी,नैनीताल की ओर से दो दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना का अधिकार व सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों, प्रक्रियाओं और व्यवहारिक पहलुओं,पे-फिक्सेशन, पदोन्नति और चयन वेतनमान से की जानकारी दी गई। डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं देना प्राथमिकता है। अधिकारियों को तकनीक और उपलब्ध सूचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए नागरिक हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को दैनिक कार्यप्रणाली में लागू करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिक...