बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। जिला मुख्यालय में विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन समूह की महिलाओं की ओर संचालित की जा रही थी। यह कैंटीन करीब 20 दिन से बंद है। कैंटीन संचालक मालती दीक्षित ने बताया कि करीब 20 दिन से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। लकड़ी-कंडे में धुआं होता है तो अधिकारी नाराज होते हैं। इसलिए मजबूरी में कैंटीन का ताला बंद करना पड़ा है। बताया कि उनकी कैंटीन में सुनीता व ऊषा भी काम करती थीं। यहां से अधिकारियों व कर्मचारियों के 15 टिफिन चले जाते। पांच सौ लोग खाना खा लेते थे। चाय भी दफ्तरों में जाती रही है। अब सब कुछ बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.