एटा, मई 20 -- डीएम अरविंद सिंह की ओर से बुधवार को विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विभिन्न विभागीय कार्यालयों की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त मनरेगा कार्यालय, उपायुक्त एनआरएलएम कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, मत्स्य विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय में एफएलएस अनुपस्थित पाई गईं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह को बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस से संबंधित तीन पत्रावलियां तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।डीपीआरओ यह भी पढ़ें- अभ...