अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न कार्यालयों के साथ-साथ पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों। सीडीओ ने परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण भाल चंद त्रिपाठी को निर्देशित किया कि विकास भवन परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने कार्यालय के भीतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यालय के बाहरी परिसर की स्वच्छता की जिम्मेदारी भी गंभीरता से निभाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.