मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विकास भवन गेट के सामने गोल चौराहा बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज के बीच तीसरी रेल लाइन और चुनार-चोपन रेलवे दोहरीकरण परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन और रेलवे ने समन्वय तेज कर दिया है। मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बुधवार को संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अफसर शामिल रहे। बैठक में रेल लाइन विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और अन्य अवसंरचना परियोजनाओं में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.