बलिया, जनवरी 6 -- बलिया। सीआरओ त्रिभुवन ने मंगलवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कुल 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा पांच आकस्मिक अवकाश पर थे। वहीं नौ कर्मचारी विलम्ब से पहुंचे। सीआओ ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को भेज दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई की सूचना नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो डीएम को किसी ने जानकारी दी थी कि विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में कुछ कर्मचारी अपने मन मर्जी से आते हैं और काम निपटाने से ज्यादा बहसबाजी और इधर-उधर के काम में समय काटते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीआरओ को निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी थी। इस क्रम में मंगलवार को जांच के दौरान सब कुछ सामने आ गया कि किस कदर आम जनता तथा सरकारी कार्य को कर्मचारी व अधिकारी निपटाने में सजिंदा हैं।

हिंदी ...