उरई, मई 2 -- उरई। विकास भवन में डीडीओ के नाजिर ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त नाजिर के घर पर उनकी बुजुर्ग मां थी, जबकि पत्नी बेटे के साथ मायके गई हुई थी। फिलहाल खुदकुशी की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नाजिर की खुदकुशी को लेकर विकास भवन के हर पटल में तरह-तरह की चर्चा होती रही। उरई के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी 42 वर्षीय हरी सिंह राठौर विकास भवन में डीडीओ के नाजिर थे। यह भी पढ़ें- बेलदार ने किया था सुसाइड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा शुक्रवार को पत्नी आरती बेटे अभि के साथ मायके सिम्हारा चली गई थी जबकि हरी सिंह की बेटी गुनगुन इलाहाबाद में रहकर कोचिंग करती है। हरी सिंह मां इमरती देवी के साथ घर में अकेला था। शुक्र...