पीलीभीत, फरवरी 18 -- विकास भवन परिसर की दीवारों पर अनधिकृत रूप से चस्पा की गई सामग्री को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर विकास भवन के मुख्य गेट पर इमरजेंसी नंबर चस्पा किए गए हैं। ताकि लोगों को जानकारी मिल सकेगी। मुख्य गेट पर ही शिकायत पेटिका लगी हुई है। उस पर भी शिकायत पेटिका नाम की पर्ची लगाई गई है। इस शिकायत पेटिका में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लिखकर डाल सकता है। इस व्यवस्था से आम जनता को लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...