महाराजगंज, जून 3 -- चौक बाजार (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। एंटी करप्शन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर तत्काल थाना चौक पहुंची, जहां केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास बैंक के दो कर्मचारी 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार शिकायत का विवरण थाना चौक क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर निवासी सत्यम पुत्र छोटेलाल ने अपने पिता के नाम पर कृषि ऋण स्वीकृत कराया था। लोन की दूसरी किस्त के भुगतान के लिए वह बैंक के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि बैंककर्मी उसकी एवज में मोटे कमीशन की मांग कर रहे थे। परेशान होकर स...