लखनऊ, जुलाई 30 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (आईआरएस) और राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा विकास श्रीवास्तव बाबा को उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधान आयुक्त भारत सरकार डा. अनूप श्रीवास्तव ने कहा है कि उम्मीद है कि विकास श्रीवास्तव बाबा अपने कार्यों, कुशल नेतृत्व और सूझबूझ से नये दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए कायस्थ समाज को संगठित और मजबूत करेंगे। विशिष्ठ सेवा मेडल प्राप्त रिटायर ब्रिगेडियर व वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने भी उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...