गढ़वा, अप्रैल 12 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोहिला स्थित नंदू पाठक के आवास पर रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भास्कर के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ की गई। संचालन ब्रजेश मिश्रा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से रमना प्रखंड इकाई का गठन किया गया। उस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा कि समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक प्रखंड में इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में विकास पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र पाठक को सचिव बनाया गया। वहीं मानदोहर निवासी संजय प...