मथुरा, जनवरी 31 -- अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण परिसर में हुए हमले के बाद प्राधिकरण में हड़कंप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। चार सदस्यीय कमेटी निर्माण संबंधी संपत्ति की जांच कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों को देगी। इधर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। याद रहे कि गुरुवार की दोपहर डेम्पियर नगर निवासी प्रभुदयाल पर नामजदों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण की शिकायत करने जा रहे थे। घटना के संबंध में घायल प्रभुदयाल चतुर्वेदी के बेटे आदित्य चतुर्वेदी ने विपुल चतुर्वेदी, प्रिंस चतुर्वेदी, एक महिला सिहत चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मथुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। प्राधिकरण परिसर में हुए हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.