फिरोजाबाद, मई 7 -- फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने शिकोहाबाद में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। विकास प्राधिकरण के अभियान से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। सारी सड़कों के साथ साथ जो भी पक्का आवास बनाया और गेट थे उन सबका ध्वस्तीकरण कर दिया। मिथलेश फौजी, शत्रुधन सहित अन्य लोगों द्वारा किशनपुर रोड सैय्यद के पीछे अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। जिसमें भू स्वामियों द्वारा बिना विकास प्राधिकरण के नक्शा पास कराए 15000 वर्ग मीटर के भूखण्ड पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। सभी को नोटिस जारी किए थे। जिसके बाद विकास प्राधिकरण ने 5 दिसंबर को ध्वस्तीकरण आदेश दिए। गुरुवार को विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.