लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विकास प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार और किसानों की भूमि के मुआवजे में गड़बड़ियों के मुद्दे पर विधान परिषद में बुधवार को मुख्य विपक्षी सपा और भाजपा के बीच बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। इस दौरान वाराणसी में अवैध कब्जों के नाम पर मंदिरों और दुकानों को गिराए जाने का मुद्दा भी उठा। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने शून्य काल में यह मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, मान सिंह यादव, शाहनवाज खान एवं मुकुल यादव ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता। विकास प्राधिकरणों में पग-पग पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम नागरिकों को सताया जाता है और बड़े-बड़े अवैध निर्माण हो जाते हैं। आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा क...