लातेहार, मार्च 7 -- लातेहार। लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरूष बताया है। उन्‍होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने 19 साल के कार्यकाल में बिहार विकास के नये आयाम गढ़े हैं। पहले जो बिहार अपराध और ध्‍वस्‍त कानून व्‍यवस्‍था के लिए जाना जाता था, आज उस बिहार में सुशासन है। बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। लेकिन उनके राज्‍यसभा जाने के बाद बिहार में रिक्‍तता आ जायेगी। उन्‍होने कहा कि वर्तमान में बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्‍प नहीं है । उन्‍होंने कहा कि यह नीतीश कुमार का जल्‍दबाजी में लिया गया एक फैसला है और इसका नुकसान बिहार को उठाना पड़ेगा। श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार में जदयू नेता और कार्यकर्ता के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इससे एनडीए कमजोर होगा। श्री प्रसाद ने कहा कि अगर...