वाराणसी, दिसम्बर 9 -- चौबेपुर (वाराणसी)। सन्दहा मेवड़ी गांव के होनहार पहलवान विकास पाल ने ग्रीको-रोमन शैली के 82 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। गांव लौटने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। विकास के पिता रामनरेश पाल और भाई अखिलेश पाल ने बताया कि नेशनल स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई थी। विकास ने शुरुआत से दमदार प्रदर्शन दिखाया। पहले राउंड में उन्होंने तेलंगाना के एलवरिस को, दूसरे राउंड में पंजाब के रवि को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने हरियाणा के जतिन को हराया और फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में विकास ने राजस्थान के विश्ववेंद्र को 8-0 से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.