मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक 206.43 करोड़ रुपये की आय हुई। निगम नौ महीने में इसमें से सिर्फ 76.82 करोड़ रुपये ही खर्च कर सका। करीब 60 करोड़ निगमकर्मियों, मानव बल आदि के वेतन, ईंधन, स्थापना, ऑफिस मेंटेनेंस व अन्य कार्यों में खर्च हुआ। सड़क से पानी तक की अनगिनत समस्याओं से जूझ रहे शहर के विकास कार्यों पर निगम ने महज आठ फीसदी यानी करीब 15 करोड़ ही खर्च किए। निगम की आमदनी के 130 करोड़ खाते में ही पड़े हैं। वर्ष 2026-27 के निगम के वार्षिक बजट के प्रारूप पर चर्चा को लेकर शनिवार को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास कार्यों को लेकर सुस्ती पर सवाल उठे। मेयर निर्मला देवी ने निगम के अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। वार्ड पार्षद राजीव पंकू ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.