सासाराम, अगस्त 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रही सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। सांसद ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। डीएम ने अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...