अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में जिले के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभापति ने कहा कि विकास परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग को साइबर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हर घर जल योजना की समीक्षा कर डीएम को टीम गठित करते हुए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया। आगामी पौधरोपण अभियान के दौरान मिट्टी के अनुसार फल एवं छायादार पौधों को रोपित करने का निर्देश दिया। सड़...