छपरा, जून 6 -- भू-अर्जन में तेजी और निर्माण कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग पर जोर विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और समीक्षा की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरउच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को समाहरणालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों की परियोजनाओं में भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास का...