विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
फरीदाबाद, जून 5 -- नूंह, सरसमल। मेवात विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक में जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक में शिक्षा, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, कौशल विकास, खेल सुविधाओं और पेयजल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति पर विभागवार चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना भी तय की गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने कहा कि मेवात क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तावड़ू में सर्किट हाउस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.