उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता उरई के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी महेश प्रसाद ओमरे के सुपुत्र विकास ओमरे ने एसएससी सीजीएल की स्नातक स्तरीय परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर माता-पिता के साथ जिले का मान बढ़ाया है।विकास ओमरे का चयन इनकम टैक्स सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। विकास की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर ग्रेजुएशन लखनऊ विश्व विद्यालय से करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को दिल्ली को केंद्र बिंदु चुना। पारिवारिक परिस्थितियों के दृष्टिगत ऑनलाइन तैयारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की, परंतु इंटरव्यू में सफलता प्राप्त नहीं हो सकी। अंततः लक्ष्य का पीछा करते हुए इस बार सफलता हाथ लगी। उनकी सफलता मुख्य मंत्र स्व अध्ययन और निरंतरता रहा। विकास ने सफलता ...