लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, संवाददाता। विकास नगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई।बाराबंकी घुंघटेर के फूलपुर गांव निवासी नायब सिंह की बेटी साक्षी सिंह (24) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गोंडा के सूरज सिंह उर्फ राहुल सिंह हुआ था। वह पति के साथ विकास नगर सेक्टर डी के अकिलपुर गांव में रह रही थी। शुक्रवार शाम को डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि साक्षी का शव कमरे के पंखे लटका है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें- शादी के ढाई माह बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। विकास नगर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई। विवाह के अभी सात साल नहीं हुए हैं। ऐसे मे...