लखनऊ, मई 10 -- राजधानी के विकास नगर इलाके में भीषण आग की घटना के बाद हटाई गई झुग्गी-झोपड़ियां दोबारा बसने पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। महापौर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए अगले सप्ताह होने वाली बैठक में पूरी रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने साफ कहा कि जिस स्थान पर हाल ही में भीषण आग लगी, भारी नुकसान हुआ और जनहानि तक हुई, वहां दोबारा झुग्गियां बसने देना बेहद गंभीर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर आग लगती है और कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। क्योंकि जमीन लोक निर्माण विभाग की है。 यह भी पढ़ें- महापौर को निरीक्षण में मिले अवैध झुग्गियों में बिजली कनेक्शनफिर हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार? महापौर ने अधिकारियों से स...