विकास नगर के होटल में मिला गोरखपुर के सिपाही का शव
लखनऊ, सितम्बर 21 -- विकास नगर के एक होटल में गोरखपुर में तैनात सिपाही अंकित सिंह (25) का शव मिला है। सिपाही अपने किसी साथी के साथ होटल में रुका था। सिपाही का शव मिलने की सूचना पर विकास नगर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाने और साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले में रिश्ते के बहनोई ने जांच की मांग की है। बाराबंकी के बघौली निवासी अंकित सिंह गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने में सिपाही था। गाजीपुर एसीपी अतुल पांडेय ने बताया कि अंकित सरकारी काम से गोरखपुर से रविवार को लखनऊ पहुंचा था। विकास नगर के टाउन हॉल होटल के कमरे में रुका था। होटल के कर्मचारियों ने उसका शव कमरे में पड़ा देख। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सिपाही के साथ उसका एक साथी भी था। एसीपी अतुल पांडेय ने बताया कि सिपाही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.