लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- शहर के विकास चौराहा पर जल आपूर्ति की लोहे की पाइप पिछले तीन दिनों से फटी पड़ी है, जिससे लाखों लीटर पेयजल सड़कों पर बह चुका है। लगातार हो रही पानी की बर्बादी के बावजूद संबंधित विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं कर सका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पाइप फटने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को समय रहते दे दी गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। इस कारण न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी, जूनियर इंजीनियर आदर्श तथा जल निगम के ठेकेदार शिव भगवान को लगातार सूचना देन...