ललितपुर, दिसम्बर 15 -- मड़ावरा। ब्लाक में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और अतिरिक्त विभागीय कार्यों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत अलोक दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए अपने डोंगल वापस कर दिए। सचिवों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालय पर सांकेतिक हड़ताल जारी रखी। सचिवों का विरोध मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने के खिलाफ भी था। संगठन सचिव तुषार कटारिया ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर डोंगल वापस किए गए हैं और आगे की रणनीति नेतृत्व के अगले आदेश पर तय की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कमलेश रिछरिया, महेंद्र कुमार, इंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.