पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब विकास कार्यक्रम के तहत जिले के सात तालाबों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लाक के सात-सात तालाबों की साफ-सफाई करा दी गई । अगले चरण में नए तालाबों को चयन कर विकसित करने का काम किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकेगा। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के रूप में तालाबों को विकसित किया गया है, जिसकी ग्राम पंचायत स्तर पर देखरेख की जाती है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान अंतर्गत तालाबों को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रबन्धित ग्रेवाटर के साथ मॉडल तालाब के रुप में विकसित किये जाने के लिए प्रथम चरण में प्रत्येक विकास खण्ड से सात तालाबों का चयन कर उनकी अन्दर और बाहर से साफ-सफाई करा दी गई है। यह भी ...