वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, हिटी। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है तो विरासत और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा। इसके लिए हर व्यक्ति को शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही वैश्विक नेतृत्व के लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विशिष्टता को अक्षुण्ण रखना होगा। इस चर्चा में दिये गए प्रस्तावों का वीडियो संदेश प्रधानमंत्री और बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। काशी जेसीज़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को सिगरा स्थित होटल में प्रथम राउंड टेबल मीट के दौरान प्रबुद्धजनों ने ये विचार प्रकट किये। 'विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका' विषय पर समिति के अध्यक्ष सीए पीके अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक दशक में काशी ने आधारभूत संरचना, पर्यटन, स्वच्छता, यातायात, सांस्कृतिक संरक्षण तथा धार्मिक पर्...