फिरोजाबाद, नवम्बर 17 -- योगी सरकार की पहल पर जनपद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। यह गलियारा जिले के विकास को रफ्तार देने का काम करेगा। जनपद से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शिकोहाबाद क्षेत्र में नसीरपुर हाईवे कट के निकट औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। शासन द्वारा फिरोजाबाद जनपद में औद्योगिक गलियारा विकसित करने का दायित्व यूपीडा संस्था को सौंपा है। जिलाधिकारी रमेश रंजन की पहल पर औद्योगिक गलियारा का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए करीब 141 हैक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है। प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब यह जमीन यूपीडा को सौंप दी जाएगी। जिस पर सड़क निर्माण और विद्युतीकरण आदि आंतरिक विकास कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.