शामली, मार्च 12 -- थानाभवन नगर पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप ने कहा कि योगी सरकार विकास के मुद्दे पर पुरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहां कि उनके द्वारा विधान परिषद में मुद्दा उठाकर बड़ी संख्या में विकास कार्य कराया जा रहे हैं इन विकास कार्यों पर भी भाजपा नेता स्वयं फीता काटकर वह शिलापट लगाकर अपना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कराए गए कार्यों को भाजपा नेता फीता काट कर अपना बता रहे हैं। उन्होंने बताया की कादरगढ़-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उन्होंने करीब 17 करोड़ रूपये विभाग से पास कराये हैं। जिस पर भाजपा नेता ऐसे अपना काम बता रहे हैं। उनके द्वारा विधान परिषद सदस्य ने आरोप लगाया की भाजपा व योगी सरकार एसआईआर के माध्यम से पीडीए के वोट काटना चाहती थी । मगर समाज...