बिजनौर, जुलाई 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे के दौरान बिजनौर को 1,003 करोड़ से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों, युवाओं, कानून-व्यवस्था और इतिहास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। बेबाक अंदाज में उन्होंने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2017 से पहले जो मुख्यमंत्री बिजनौर आने से कतराते थे, वे खुद उत्तर प्रदेश के लिए 'अपशकुन' थे। ​पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन माने जाने वाले गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'दंगा कराने वाले विपक्ष को जिन्ना पसंद था लेकिन हमें और हमारी जनता को गन्ना पसंद है।'...