विकासनगर, अक्टूबर 6 -- किशाऊ बांध के लिए गांव डूबने और विस्थापन की आशंका के बीच मंगलवार को क्वानू में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। भाकपा (माले) के प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके आंदोलन के समर्थन का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्वानू की उपजाऊ जमीन पर मक्का और टमाटर की फसल होती है, जिसकी पैदावार दिल्ली की मंडियों तक पहुंचती है। ऐसे में गांव और खेती को बांध के लिए डुबोया जाना उन्हें मंजूर नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक परियोजना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्होंने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों के सामने अपनी आपत्तियां और चिंताएं रखी थीं। अधिकारियों की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया, लेकिन बाद में उनके सुझावों और आपत्तियों को दरकिनार कर परियोजना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। ग्राम...