कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज। जिले में विकास को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी दावे और जमीनी हालात में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि जिले में विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन किसान, उद्योग, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने विशेष रूप से आलू किसानों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, साथ ही भंडारण और विपणन की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।उद्योग के मुद्दे पर सपा ने कहा कि कन्नौज का पारंपरिक इत्र उद्योग अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहा है। साथ ही इत्र पार्क और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.