चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा, जमशेदपुर । चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 के पार्षद विकास कुमार शर्मा विक्की (38 वर्ष) को नगर परिषद का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। श्री शर्मा को 21 में से 11 वार्ड पार्षदों का मत प्राप्त हुआ। शनिवार को नगर परिषद के अध्यक्ष और सभी 21वार्ड पार्षदों को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई । उपाध्यक्ष पद के तीन वार्ड पार्षद दावेदार थे, जिसमें विकास कुमार शर्मा, शीला रजक और डोमा मिंज शामिल थे। मतदान के बाद विकास कुमार शर्मा को 11, शीला रजक को 6 और डोमा मिंज को 4 मत प्राप्त हुए। नप के नव निर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछली बार नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए हु...