बुलंदशहर, मार्च 31 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 का सोमवार को 31 मार्च की आधी रात के साथ समापन हो गया। जिले के विकास की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए शासन से मिले करोड़ों रुपये के बजट को समयसीमा के भीतर जनहित में लगाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी ने पूरी ताकत झोंक दी। पिछले सात दिनों से विकास भवन और अन्य विभागों में करो या मरो वाली स्थिति रही। कर्मचारी और अधिकारी शनिवार-रविवार की छुट्टी भूलकर केवल बिल-वाउचर और मस्टर रोल दुरुस्त करने में जुटे रहे। जिले के अधिकतर विभागों ने विकास कार्यों पर शत-प्रतिशत बजट खर्च किया है। सबसे ज्यादा पंचायत राज विभाग ने करीब 150 करोड़ से अधिक का बजट गांवों की सेहत पर खर्च किया है। विकास भवन सहित अन्य विभागों से करीब 20 लाख रुपये का बजट शासन में सरेंडर होने की बात कही गई है। हालांकि राहत की बात यह रही की शासन ने वित्तीय वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.