विकास की बुलंदियां छू रहा है कोडरमा जिला: अन्नपूर्णा
कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। बुधवार को कोडरमा आने के बाद केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोडरमा जिला लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। मालूम हो कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्टेशन भवन का स्वरूप पूरी तरह बदला जा रहा है। नए भवनों का निर्माण आधुनिक डिजाइन के अनुरूप किया जा रहा है। यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.