बोकारो, मई 21 -- विकास की नई राह पर बढ़ने लगा है चंदन कियारी क्योंकि अब गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाने लगा है, उक्त बातें विधायक उमाकांत रजक दामूडीह से अडीता तक बनने वाले रोड शिलान्यास समारोह में कही । दो गांवों को जोड़नेवाली इस महत्वपूर्ण रोड के शिलान्यास होने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह, हर्ष और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और जनहितकारी पहल बताया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि विकास का वह सशक्त माध्यम है जो गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ने का कार्य करता है। कहा क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्त...