मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर। नगर विधायक रंजन कुमार ने बिहार में पहलीबार भाजपा के नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जो विकास की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने जदयू से उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले विजय कुमार चौधरी व विजेंद्र यादव को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति करेगा। विधायक ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई यह भी पढ़ें- बिहार का विकास और जनकल्याण नए आयामों तक पहुंचेगा : भाजपा ...