अररिया, अप्रैल 3 -- भरगामा, एक संवाददाता विकास का पहिया सड़क होकर गुजरती है। किसी भी क्षेत्र का विकास सड़क से शुरू होती है। एनडीए सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जयनगर-घूरना मार्ग विकास में नई इबारत लिखेगा। यह बातें बिहार सरकार के पथ निर्माण सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जयनगर में शुक्रवार को जयनगर से घुरना तक करीब 93 करोड़ 11 लाख के लागत से बनने वाली 35 किलोमीटर महत्वपूर्ण सड़क मजबूतीकरण कार्य के शुभारंभ के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि जयनगर से घूरना तक बनने वाली सड़क गुणवत्तापूर्ण बनेगी। उन्होंने जयनगर चौक पर गोलंबर बनाने के साथ हाई मास्क लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर आपदा मंत्री से बात कर क्षेत्र में हुए मक्का क्षति का मुआवजा दिलवाने का आश्वाशन दिया। शुक्रवार को जयनगर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.